टेस्ट रैंकिंग में दिखा सर जडेजा का जलवा, कोहली की हुई जबरदस्त वापसी
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टेस्ट रैंकिंग जारी की है जिसमें मोहाली जीत के हीरो रहे रवींद्र जडेजा दुनिया के नंबर 1 ऑलराउंडर बन गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में जडेजा ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करके टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी। नई टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली की जबरदस्त वापसी हुई है और वे टॉप-5 बल्लेबाज की लिस्ट में आए है।
Live show में ऊप्स मोमेंट का शिकार हुईं ये सिंगर, देखने वालों के उड़े होश!
जडेजा वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 ऑलराउंडर का ताज हासिल किया। जडेजा ने मोहाली टेस्ट की पहली पारी में रिकॉर्ड 175 रन की नाबाद पारी खेलने के बाद दोनों पारियों में कुल 9 विकेट लिए थे। जडेजा 406 रैटिंग पॉइंट्स के साथ पहले पायदान पर पहुंच गए हैं तो 383 पॉइंट्स के साथ होल्डर दूसरे स्थान पर है।
विराट का प्रदर्शन इतना शानदार नहीं रहा लेकिन इसके बाद भी बल्लेबाजी रैंकिंग में दो स्थान का उछाल होते ही वह टॉप 5 में शामिल हो गए। कोहली 763 रैटिंग पॉइंट्स के साथ 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा 761 पॉइंट्स के साथ छठे नंबर तो ऋषभ पंत 10वें नंबर पर है। बल्लेबाजी की रैंकिंग में पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन है तो दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के टेस्ट कैप्टन जो रूट और तीसरे पर स्टीव स्मिथ तो चौथे पर केन विलियमसन है।

टेस्ट की बॉलिंग रैंकिंग में 892 पॉइंट्स के साथ पैट कमिंस हैं तो दूसरे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन का नाम आता है। टॉप 10 में जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल हैं जो 763 पॉइंट्स के साथ 10वें पायदान पर है। श्रीलंका खिलाफ दूसरे टेस्ट में अगर भारतीय टीम का प्रदर्शन इसी तरह का रहा तो वह सीरीज को जीतकर नया इतिहास रचेगी।





