मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

T20 World Cup: पहले ही मैच में भारत-पाकिस्तान की होगी भिड़ंत, देखें टी20 विश्व 2022 का पूरा शेड्यूल

प्रकाशित: Jan 21, 2022 14:23रिपोर्ट: Navtej TV

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप 2022 के मैचों का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है। टी20 विश्व कप की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के पास एक बार फिर विश्व कप जितने का मौका मिला है। इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रोमांचक मैच भारत और पाकिस्तान का होगा जिसे देखने के लिए कोरोड़ों लोग बेसब्रसी से इंतजार कर रहे हैं।

हरियाणा का अक्षय पलड़ा जिसे चाचा के अपमान ने बना दिया गैंगस्टर,देखें Video

आईसीसी ने विश्व कप का शेड्यूल जारी कर दिया है और इसकी शुरूआत 16 अक्टूबर से होगी। सुपर-12 राउंड की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी। विश्व कप का पहला मुकाबाल विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होगा। इसके बाद 23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान का महामुकाबल होगा जिसे देखने के लिए हर कोई तरस रहा है। विश्व कप 2021 में भारत को पाकिस्तान के हाथों हार मिली थी और इसी वजह से उसका टी20 सफर खत्म हुआ था। इस विश्व कप में भारतीय अपनी हार का बदला जरूर लेगी।

टी-20 वर्ल्डकप 2022 में भारत के होने वाले मैच

पहला मैच भारत बनाम पाकिस्तान, 23 अक्टूबर
दूसरा मैच भारत बनाम ग्रुप ए रनर-अप, 27 अक्टूबर
तीसरा मैच भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 30 अक्टूबर
चौथा मैच भारत बनाम बांग्लादेश, 2 नवंबर
पांचवा मेच भारत बनाम ग्रुप बी विनर, 6 नवंबर

ग्रुप-1ग्रुप-2
इंग्लैंडभारत
न्यूजीलैंडपाकिस्तान
ऑस्ट्रेलियासाउथ अफ्रीका
अफगानिस्तानबांग्लादेश

भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और दो क्वालिफायर टीमों के साथ ग्रुप-2 में रखा गया है।

टी-20 वर्ल्डकप 2022 का पूरा शेड्यूल
टी-20 वर्ल्डकप का पहला मैच 16 अक्टूबर को और फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाएगा।

विश्व कप में इस बार 16 टीमें भाग लेगी और इन मैचों का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के सात शहरों में होगा।