टी20 का नंबर वन खिलाड़ी बनने से चंद कदम दूर है भारतीय खिलाड़ी, पाक बल्लेबाज नंबर वन पर
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टी20 इंटरनेशनल खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी की है। इस लिस्ट में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों की धाक रही है। लेकिन टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर में विपक्षी गेंदबाजों पर कहर बरपाने वाले सूर्यकुमार यादव ने एक बार अपना दम दिखाया है।
सूर्यकुमार की बल्लेबाजी के चलते टीम को कई बार जीत मिली है और इसका फायदा उनको भी हुआ है। उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को मात देते हुए पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान की बराबरी करते हुए पहले स्थान पर काबिज हो गए है। अगर टॉप 10 की बात करें तो भारत और पाकिस्तानी खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है।
Delhi आलाकमान की पहुँच से बाहर Rajasthan,Gehlot के आगे सब पस्त
861 पॉइंट्स के साथ टॉप पर रिजवान बरकरार हैं लेकिन उनको दूसरे नंबर पर पहुंचे सूर्यकुमार टक्कर दे रहे हैं। सूर्यकुमार के 801 पॉइंट्स हैं जबकि पाक कप्तान बाबर आजम 799 अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं। सूर्यकुमार आईसीसी के टॉप.10 बल्लेबाजों की रैंकिंग में अकेले भारतीय खिलाडी है।

रोहित शर्मा हैं 613 पॉइंट्स के साथ 13वें नंबर पर तो कोहली 606 अंक के साथ 15वें नंबर पर है। सबसे ज्यादा नुकसान केएल राहुल और ऋषभ पंत को हुआ है। गेंदबाजों की टी20 रैंकिंग में भुवनेश्वर कुमार टॉप.10 में शामिल हैं। अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम 3 टी20 मैच खेलेगी और इसमें विराट के पास टॉप 10 में आने का शानदार मौका होगा।





