मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

इस पाकिस्तानी खिलाड़ी के आगे फीकी पड़ गई विराट कोहली की बल्लेबाजी

प्रकाशित: Jul 27, 2022 22:50रिपोर्ट: Navtej TV

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने फिर से बाजी मारी है। उनका प्रदर्शन इतना जबरदस्त रहा है कि उनको क्रिकेट के तीनों फॉर्मेटों में अच्छा स्थान प्राप्त किया है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ते हुए नंबर तीन पर पहुंच गए है।

बीजेपी नेता अपने FarmHouse में चल रहा था सेक्स रैकेट, 73 गिरफ्तार!

आजम आईसीसी के तीनों फॉर्मेट में टॉप.3 में शामिल होने वाले पहले इकलौते बल्लेबाज बन गए है। आजम पहले से ही वनडे और टी20 रैंकिंग में टॉप पर हैं तो अब टेस्ट में भी उन्होंने बाजी मारी हैं।

आजम अपने टेस्ट क्रिकेट में करियर की सर्वश्रेष्ठ 874 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए है। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज रूट 923 रेटिंग अंकों के साथ नंबर 1 पर तो ऑस्ट्रेलियाई बैटर मार्नस लाबुशेन 885 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है।


ऋषभ पंत और रोहित शर्मा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल हुए और इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे विराट कोहली 12वें स्थान पर पहुंच गए है।

आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग
जो रूट
मार्नस लाबुशेन
बाबर आजम
स्टीव स्मिथ
ऋषभ पंत