मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

10 करोड़ के लिए 8 टीमों में होगा मुकाबला, 6 मार्च को पाक से भीड़गी टीम इं​डिया

प्रकाशित: Mar 02, 2022 19:12रिपोर्ट: Navtej TV

4 मार्च से ICC महिला वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है और इस बार यह विश्व कप न्यूजीलैंड में खेला जा है। इस लीग का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच होगा तो दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम अफ्रीका से भिड़ेगी। 6 मार्च को पाकिस्तान और भारत में टक्कर होगी।

Ukraine से भारत आये बच्चों का स्मृति ईरानी ने किया स्वागत

न्यूजीलैंड में खेले जा रहे विश्व कप में 8 देशों की टीमें भाग ले रही हैं। जिसमें भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका हैं। एक महिने तक चलने वाले इस विश्व का अंतिम मुकाबला भी 3 अप्रैल को खेला जाएगा। इसमें 31 मैच खेले जाएंगे और आप भात के मैच सुबह 6.30 बजे देख सकेंगे।

भारतीय महिला टीम अभी तक एक बार भी वर्ल्ड कप का खिताब जितने में कामयाब नहीं हुई है लेकिन वह दो बार फाइनल में पहुंची है। तीन टीमों ने ही महिला वर्ल्ड कप जीता है और सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया ने 6 बार यह टूर्नामेंट अपने नाम किया है। इसके बाद इंग्लैंड ने 4 बार और न्यूजीलैंड ने एक बार यह खिताब अपने नाम किया है।


पिछली बार की तुलना में इस बार ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को डबल प्राइज मनी देने का फैसला किया गया है। इस बार वर्ल्ड कप विजेता टीम को लगभग 10 करोड़ रुपए की राशि मिलेगी। कोरोना के खतरे को देखते हुए एक नया नियम बनाया गया है जिसमें टीम 9 खिलाड़ियों के साथ मैच खेल सकती है।