मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

टी20 रैंकिंग में कार्तिक और ईशान को हुआ बड़ा फायदा

प्रकाशित: Jun 23, 2022 18:04रिपोर्ट: Navtej TV

आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला है। इस लिस्ट में दिनेश कार्तिक को ज्यादा फायदा हुआ है उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाप चौथे मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाया था। ​कार्तिक ने अपने 16 साल के टी20 करियर में पहली अर्धशतक जमाया था। कार्तिक 87वां स्थान पर पहुंच गए है।

देश छोड़कर भाग रहे है करोड़पति- अरबपति आखिर क्या है वजह!

वहीं बात टॉप 10 टी20 बल्लेबाजों की तो इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में सबसे ज्यादा 206 रन बनाने वाले ईशान किशन को जगह मिली है। ईशान टी20 में अच्छे बल्लेबाज साबित हुए है। उन्होंने अफ्रीकी टीम के खिलाफ दो अर्धशतक लगाए और इसी वजह से वह टी20 रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गए है।


ईशान किशन के बाद,केएल राहुल 15वें, रोहित शर्मा 18वें, श्रेयस अय्यर 19वें, विराट कोहली 21वें, सूर्यकुमार यादव 38वें, ऋषभ पंत 65वें और दिनेश कार्तिक 87वें स्थान पर पहुंचे है। लेकिन इस लिस्ट में पहले स्थान पर पाकिस्तान बल्लेबाज बाबर आजम तो दूसरे स्थान पर भी पाक खिलाड़ी रिजवान रहे हैं।

टी20 में शीर्ष-05 बल्लेबाज
क्रम बल्लेबाज देश
1 बाबर आजम पाकिस्तान
2 मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान
3 एडेन मार्कराम अफ्रीका
4 डेविड मलान इंग्लैंड
5 एरॉन फिंच ऑस्ट्रेलिया