मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

दूसरे टेस्ट में कोहली और पुजारा हुए फेल, मयंक ने बचाई लाज

प्रकाशित: Dec 03, 2021 17:10रिपोर्ट: Navtej TV
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुये भारतीय टीम की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरूआत की लेकिन कीवी टीम के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल ने 2 ओवर में 3 विकेट लेकर भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर को धराशाही कर दिया।

विराट व पुजारा शुन्य पर आउट
भारतीय कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा तो बिना खाते खोले ही पैवेलियन लौट गये। एजाज ने शुभमन गिल को 44 रन के स्कोर पर स्लिप में रॉस टेलर के हाथों कैच कराकर चलता किया। इसके बाद विराट और पुजारा को तो खाता भी नहीं खोलने दिया है। विराट की जगह रहाणे को बाहर किया गया था लेकिन शुन्य पर आउट होने के बाद उन पर सवाल खड़े होने लग गये है। पुजारा तो काफी लंबे समय से अपनी खराब प्रदर्शन को लेकर आलोचना झेल रहे हैं।
मयंक के शतक ने बचाई लाज
एक तरफ भारतीय टीम के विकेट लगातार गिर रहे थे तो दूसरे छोर पर मयंक ने मोर्चा संभाल रखा था। इसके बाद उन्होंने अपना शतक जमाया और टीम को संकट से बाहर निकाला। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका पहला शतक है और टेस्ट करियर का चौथा शतक है। 196 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्के और 13 चौके की मदद से 100 का आंकड़ा पार किया।दूसरे छोर पर मयंक का साथ दे रहे विकेटकीपर रिद्धिमान शाह ने अपनी आंखे जमा ली है।