मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

इस खिलाड़ी का हुआ वनडे डेब्यू, भारत का सबसे बड़ा खतरा हुआ बाहर

प्रकाशित: Jan 19, 2022 19:54रिपोर्ट: Navtej TV

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज पार्ल में खेला जा रहा है और अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा फेरबदल हुआ है। इस मैच की कप्तानी की कमान केएल राहुल को सौंपी गयी है क्योंकि रोहित शर्मा चोट के कारण मैच नहीं खेल रहे हैं।

Bulli Bai App के बाद Clubhouse में Muslim महिलाओं के लिए गंदी बात,देखें Video

कप्तानी से हटाए जाने के बाद विराट पहली बार बतौर मैच खेलेंगे। कोहली ने बतौर प्लेयर वनडे अंतिम बार 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। कोहली तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ चुके है। हार्दिक पंड्या की जगह वेंकटेश अय्यर को वनडे में डेब्यू का मौका मिला है। इस मैच में आर अश्विन की लगभग 5 साल बाद वनडे में वापसी हुई है।

Marital Rape: पत्नी से जबरन संबंध, फिर भी सजा नहीं,देखें Video

टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों को अपनी गेंदों पर नचाने वाला दक्षिण अफ्रीका का खतरनाक तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा वनडे सीरीज में नहीं खेलेगा। इस खबर से भारत को बड़ी राहत मिली है। टेस्ट सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम के पास वनडे में जीत हासिल करना जरूरी होगा क्योंकि विदेश में पहली बार विराट की कप्तानी में टीम नहीं खेल रही है।


भारत: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, शार्दूल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल

अफ्रीका: डी कॉक (विकेटकीपर), यानेमन मालन, एडेन मार्करम, रैसी वान डेर डूसेन, तेंबा बाउमा (कप्तान), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवेओ, मार्को येन्सन, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, लुंगी एनगिडी।