दूसरे वनडे में गेंदबाजों ने बचाई लाज, अफ्रीका को मिला 288 रनों का लक्ष्य
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले दूसरे वनडे में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन एक बार ज्यादा अच्छा नहीं रहा और 50 ओवर में महज 287 रन ही बना पायी। इस मैच में विराट कोहली के बल्ले से एक भी रन नहीं बना सका और वह बिना खाता खोले ही शून्य पर आउट हो गए।
इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम की लाज बचायी लेकिन वह शतक लगाने से चूक गए। पंत ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 85 रनों की पारी खेली। पंत साउथ अफ्रीका में भारत की ओर से वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर बनने के साथ राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Sapna Choudhary के ठुमकों ने उड़ाई Corona Guidelines की धज्जियां, देखें Video
एक समय तो लगा की टीम का स्कोर 250 भी नहीं होगा लेकिन शार्दुल ठाकुर 40 और रविचंद्रन अश्विन 25 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। इन दोनों गेंदबाजों के बल्ले से रन नहीं बनते तो टीम का स्कोर 250 भी नहीं बन पाता। इस मैच को अगर टीम जीत जाती है तो वह सीरीज में 1-1 की बराबरी कर लेगी और मैच हारा तो वह सीरीज भी हार जाएगी। इस सीरीज में भारतीय टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा की बहुत ज्यादा कमी खली है और इसी वजह से टीम कमजोर हुई है।

भारत : केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल.
दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), जानेमन मलान, टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रासी वॉन डेर डुसेन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, लुंगी





