मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

टीम इंडिया के नए कप्तान पर होगी बड़ी जिम्मेदारी, जीत के इस रिकॉर्ड को रखना होगा कायम

प्रकाशित: Jan 29, 2022 23:17रिपोर्ट: Navtej TV

वेस्‍टइंडीज की टीम को भारत का दौरा शुरू होने जा रहा है और वेस्टइंडीज की इस दौरे में तीन वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस बार भारतीय टीम नए कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलेगी और नए कोच की भी बड़ी परीक्षा होगी। अफ्रीका में मिली हार के बाद टीम इंडिया को लेकर कई प्रकार के सवाल खड़े हो रहे हैं।

पारिवारिक विवाद में घिरे सिद्धू, NRI बहन ने लगाए गंभीर आरोप,देखें VIDEO

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीकी दौर को भुलाकर नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। टीम इंडिया का घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है। भारत पिछले 19 साल से विंडीज के खिलाफ 6 वनडे सीरीज में जीत हासिल की है। वेस्टइंडीज ने इंडिया को उसकी सरमजीं पर 2002 में हराया था।

साबित हो गया! चौकीदार ही जासूस है', Pegasus spyware की आई जांच रिपोर्ट,देखें VIDEO

पहला वनडे 6 फरवरी, दूसरा 9 फरवरी और तीसरा 11 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 16 फरवरी, दूसरा 18 फरवरी और तीसरा 20 फरवरी को खेला जाएगा।


टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव , वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान

वेस्टइंडीज की टीम: कायरन पोलार्ड (कप्तान), केमार रोच, एनक्रुमा बोनर, ब्रैंडन किंग, फैबियन एलन, डैरेन ब्रावो, शमराह ब्रूक्स, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ और हेडन वॉल्श जूनियर