मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज के आगे भारतीय टीम ने टेके घुटने,325 रन पर हुई ढेर

प्रकाशित: Dec 04, 2021 13:26रिपोर्ट: Navtej TV
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है और मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड की स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल ने 10 विकेट लेकर पूरी भारतीय टीम को चलता कर दिया।
भारत के खिलाफ दुसरे टेस्ट में एजाज पटेल ने नया इतिहास रचते हुए टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सभी भारतीय खिलाडियों के 10 विकेट अपने नाम किये हैं। यह कारनाम करने वाले एजाज अपने देश के पहले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पले इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले एक पारी में 10 विकेट अपने नाम किये थे।
एजाज की गेंदबाजी के आगे केवल मयंक अग्रवाल ही टिक पाये और उन्होंने टीम के लिए सर्वाधिक 150 रनों की पारी खेली। भारत के कप्तान और पुजारा तो अपना खाता तक नहीं खोल पाये थे। भारत की पहली पारी 325 पर आल आउट हो गयी और अब भारतीय टीम के गेंदबाजों को अपनी तातक दिखाने का मौका है।

एक तरफ भारतीय टीम के विकेट लगातार गिर रहे थे तो दूसरे छोर पर मयंक ने मोर्चा संभाल रखा था। इसके बाद उन्होंने अपना शतक जमाया और टीम को संकट से बाहर निकाला। पहले बल्लेबाजी करते हुये भारतीय टीम की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरूआत की लेकिन कीवी टीम के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल ने 2 ओवर में 3 विकेट लेकर भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर को धराशाही कर दिया।