अफ्रीका ने निकाल दी भारतीय टीम की हवा,आज करो-मरो का मैच
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरूआती 2 मैच जीतकर अफ्रीका ने भारतीय टीम की हवा निकाल दी है। दोनों मैच में भारतीय टीम ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई और आज तीसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएग जो टीम के लिए करो या मरो से कम नहीं होगा।
आखिर क्यों पत्नी ने अपनी सहेली और उसके पति के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट!
पहले दो मुकाबलों में शर्मनाक हार झेल चुकी टीम इंडिया के लिए आज का मैच सीरीज बचाने के साथ अपनी लाज बचाना भी होगा। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में बने रहने का प्रयास करेगी।
टीम इंडिया का प्रदर्शन गेंद और बल्ले से बहुत ही निराशाजनकर रहा है और इसी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा है। केएल राहुल के चोटिल होने के चलते पंत को कप्तानी मिली थी लेकिन दो मैचों में मिली हार के बाद पंत की कप्तानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
भुवनेश्वर कुमार को छोड़कर अन्य गेंदबाज सफल नहीं रहे हैं। ऐसे में अब आवेश खान के साथ उमरान मलिक को मौका देने की बात कही जा रही है। स्पिन गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और अक्षर की स्पिन जोड़ी भी बेअसर दिखी है।

संभावित XI
भारत: ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत , हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक
साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा , रीजा हेंड्रिक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, रस्सी वैन डेर डूसन, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नोर्किया और तबरेज शम्सी





