प्रीति जिंटा ने चुन लिया अपना कप्तान, IPL की इस टीम को नहीं मिला अभी तक कप्तान
इंडियन प्रीमियर लीग का 15वें सीजन 26 मार्च से शुरू होने जा रहा है और इस बार आईपीएल में 10 टीमें नजर आएगी। लगभग 9 टीमों ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है लेकिन अभी भी एक फ्रेंचाइजी ने अपना कप्तान नहीं चुना है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी ने कप्तान का ऐलान नहीं किया।
अपनो को अलविदा कहते हुए जब रोने लगे ये सैनिक, emotional कर देने वाला viral video
पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को इस सीजन के लिए अपना कप्तान चुना है। मयंक को पंजाब ने इस बार रिटेंशन पॉलिसी के तहत 12 करोड़ में रिटेन किया था। मयंक 2018 से पंजाब किंग्स का अभिन्न हिस्सा रहे हैं और उन्होंने टीम के उप-कप्तान के रूप में काम किया है।
पंजाब ने अब तक एक बार भी इस खिताब को जीतने में कामयाबी नहीं मिली है और इसी वजह से मयंक पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होगी की वह इस पंजाब को यह खिताब दिलाए।
आईपीएल 2021 में मयंक ने 441 रनों की पारी खेली थी और इसी वजह से उनको टीम की कप्तानी मिली है। पंजाब किंग्स ने आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर लियाम लिविंगस्टोन को खरीदा है। शिखर धवन भी इस बार पंजाब की ओर से खेलते दिखेंगे।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं, चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी, दिल्ली कैपिटल्स की कमान रिषभ पंत, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन, एसआरएच के कप्तान केन विलियमसन को दी गयी है। लखनऊ सुपर जाएंट्स की कमान केएल राहुल को गुजरात टाइटन्स ने हार्दिक पांड्या को कप्तानी देने के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया है।
सनराइजर्स हैदराबाद - केन विलियमसन
लखनऊ सुपर जाएंट्स - केएल राहुल
गुजरात टाइटन्स - हार्दिक पांड्या
दिल्ली कैपिटल्स - रिषभ पंत
कोलकाता नाइट राइडर्स - श्रेयस अय्यर
चेन्नई सुपर किंग्स - एमएस धोनी
मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा
राजस्थान रॉयल्स - संजू सैमसन
पंजाब किंग्स - मयंक अग्रवाल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - कप्तान की तलाश जारी





