IPL 2022: आज से शुरू होने जा रहा है क्रिकेट का महाकुंभ, CSK और KKR में होगा मुकाबला
आज से इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्सके बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार दोनों टीमों के कप्तान बादल गए हैं और ऐसे में दोनों टीमें अपने नए कप्तानों की अगुआई में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। केकेआर की कमान श्रेयस अय्यर के हाथ में है तो चेन्नई की कप्तानी रवींद्र जडेजा के हाथ में है।
India के सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा, रातों-रात गायब हो गई University !
टॉस भारतीय समयानुसार शाम के सात बजे होगा और 7.30 बजे से शुरू होगा।
पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
मैच स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।

संभावित टीम -
चेन्नई सुपर किंग्स: रवींद्र जडेजा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड, डेवोन कॉन्वे,अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, रोबिन उथप्पा, शिवम दुबे, ड्वेन ब्रावो, तुषार देशपांडे, क्रिस जोर्डन, एडम मिल्ने
कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान) वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल,अजिंक्य रहाणे, नितीश राणा, सैम बिलिंग्स, मोहम्मद नबी,टिम साउथी, सुनील नरेन, शिवम मावी, उमेश यादव, वरूण चक्रवर्ती





