मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

IPL 2022: पंत के कारण दिल्ली को हुए दो बड़े नुकसान, जानें पूरी वजह

प्रकाशित: Apr 08, 2022 18:45रिपोर्ट: Navtej TV

इंडियन प्रीमियर लीग में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुछ भी सही नहीं हो रहा है। गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है और इसके बाद टीम पर स्लोओवर रेट के कारण जुर्माना भी लगा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 3 विकेट गंवाकर 149 रन बनाए थे लेकिन इसके जवाब में लखनऊ ने आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया है।

Hijab, Halal Meet और अजान से भड़क रही है देश में हिंसा

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के कप्तान पंत ने इतनी धीमी बल्लेबाजी की टीम विशाल स्कोर बनाने से चुक गयी। लेकिन इसके बाद टीम को हार मिली तो IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत मिनिमन ओवर रेट का दोषी भी माना गया। इसके चलते दिल्ली टीम के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा है।

इस सीजन में पंत तीसरे कप्तान हैं, जिन पर स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर यह जुर्माना लगा तो सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन पर भी यह जुर्माना लग चुका है। यह जुर्माना हारने वाली टीमों पर ही लगा है।


पंत की बल्लेबाजी को देखकर एक बार भी नहीं लगा कि वह उसी मैदान पर खेल रहे जिस उनके सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया था। इस सीजन में में दिल्ली 3 मैच खेली है जिसमें से 2 मैच हारे है और 1 मैच में जीत हासिल की है। वहीं लखनऊ 4 मैच में 3 मैच जीती है और 1 मैच गंवाया है।