मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

लखनऊ ने पंजाब को दी मात, लेकिन इस खिलाड़ी ने ईमानदारी से जीता सबका दिल

प्रकाशित: Apr 30, 2022 16:45रिपोर्ट: Navtej TV

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में 42वें मैच में को लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 20 रनों से हरा दिया। पंजाब को जीत के लिए 154 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन इस आसान लक्ष्य को वह बनाने में असफल रही और मैच हार गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने शानदार शुरूआत की और 13 ओवर तक दो विकेट पर 99 रन बना लिए थे। लेकिन इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू और अगले तीन ओवरों में टीम का स्कोर छह विकेट पर 111 रन पर जा पहुंचा।

अयोध्या में तनाव की साजिश, मस्जिदों और मजार पर फेंकी आपत्तिजनक चीजें!
लखनऊ सुपर जायंट्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा रन बनाकर टीम को सम्मान जनक स्कोर तक पहुचाया। डी कॉक 37 गेंदों में 46 रन बनाकर खेल रहे ​थे और अपने अर्धशतक से महत 4 रन दूर थे। लेकिन संदीप शर्मा के 13वें ओवर में डी कॉक के खिलाफ कीपर द्वारा कैच करने की जोरदार अपील हुई तो अंपायर ने नकार दिया। लेकिन डी कॉक ने खेल भावना के साथ ईमानदरी का परिचय देते हुए खुद ही पवेलियन की तरफ चल पड़े और इसके बाद अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया।

​​​​​​​

डी कॉक के इस फैसल के जमकर तारिफ हो रही है क्योंकि ऐसा बहुत कम बार देखा जाता है कि कोई खिलाड़ी इस प्रकार की भावना का परिचय दे। गेंदबाज संदीप शर्मा ने भी पीठ थपथपा कर डी कॉक की सराहना की और इसके बाद सोशल मीडिया पर भी उनकी जमकर तारिफ हो रही है। क्विंटन डी कॉक ने दीपक हुड्डा के साथ 58 गेंदों पर 85 रन जोड़े।