मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

इस खिलाड़ी पर लगेगी IPL के इतिहास की सबसे बड़ी बोली, जानें सबसे महंगे खिलाड़ी

प्रकाशित: Dec 02, 2021 13:29रिपोर्ट: Navtej TV
IPL 2022 के रिटेंशन प्रक्रिया के बाद कई टीमों ने अपने दिग्गज खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। अब यह उम्मीद लगायी जा रही है कि जनवरी के पहले हफ्ते में होने वाले मेगा ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों पर जमकर पैसा खर्च किया जा सकता है। इस आईपीएल में 2 नई टीमों के आने से इस ऑक्शन को दिलचस्प बना देगी। आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगा खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड विराट कोहली रहे के नाम था जिन्हें आरसीबी ने 17 करोड़ में रिटेन किया था। लेकिन इस बार विराट की ​कीमत बहुत कम लगी है।

आईपीएल 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ियों की संभावित लिस्ट!

केएल राहुलपंजाब किंग्स ने इस बार केएल राहुल को रिलीज कर दिया है। इसके बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी अपने पास रखने के लिए आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगा सकती है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस बार राहुल को 20 करोड़ की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।
जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्सराजस्थान रॉयल्स ने जोफ्रा ऑर्चर और बेन स्टोक्स को रिलीज कर दिया है और इस बार इन दोनों खिलाड़ियों पर भी जमकर पैसा खर्च किया जा सकता है। इनको अपने साथ जोड़ने के लिए फ्रेंचाइजी एड़ी चोटी का जोर लगाएगी।
हार्दिक पंड्या और इशान किशनमुंबई इंडियंस ने इशान किशन और हार्दिक पंड्य रिलीज कर दिया। मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी इन दोनो को मोटी रकम देकर टीम में शामिल करने का प्रयास करेगी।
इन खिलाड़ियों पर भी बरसेगा पैसादीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्‍वर कुमार, कुलदीप यादव, दिनेश कार्तिक और सुरेश रैना पर भी जमकर पैसा बरस सकता है।