IPL 2022: इन खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश, जानें टॉप-5 प्लेयर्स का नाम
बेंगलुरु में आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन का कार्यक्रम रखा गया और इसके पहले दिन की नीलामी में 161 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। पहले दिन कुछ खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई तो कुछ खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी है। आइए जानते है इस नीलामी में सबसे ज्यादा मंहगे बिकने वाल वाले टॉप-5 प्लेयर्स की लिस्ट

1. श्रेयस अय्यर : टीम इंडिया का युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पर इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने जमकर बोली लगाते हुए अपने पाले में किया है। श्रेयस को केकेआर ने 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा है।

2. हर्षल पटेल: भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल पर इस बार आरसीबी ने अपने साथ जोड़ा है। पहली बार तेज गेंदबाज पर 10.75 करोड़ रुपए लगाए है।
3. कैगिसो रबाडा : साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को 9.25 करोड़ रुपए में पंजाब ने खरीदा है।

4. जेसन होल्डर: कैरिबियाई ऑलराउंडर जेसन होल्डर को नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जांयट्स ने 8.75 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है।
5. शिमरॉन हेटमेयर : कैरिबियाई बल्लेबाज शिमरॉन हेटमेयर को राजस्थान रॉयल्स ने 8.50 करोड़ रूपए में खरीदा है।





