मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

IPL 2022: पहला खिताब जितने उतरेगी ये 3 टीमें तो 13 बाद फिर चैंपियन बनेगी रॉयल्स!

प्रकाशित: May 23, 2022 22:19रिपोर्ट: Navtej TV

आईपीएल 2022 के लीग स्टेज के मुकाबले पूरे हो चुके है और 24 मई से प्लेऑफ की शुरूआत होगी। प्लेऑफ के 2 मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस और राजस्थाना रॉयल्स के होगा तो वहीं दूसरी मुकाबला बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा।

ऐसी शापित कुर्सी जिसपर जो भी बैठा उसकी हो गई मौत!VIDEO

ईडन गार्डंस में अब 11 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 5 बार जीती है तो औसत स्कोर करीब 150 से 160 रहता है। इस बार प्लेऑफ मुकाबलों में हाई स्कोरिंग मैच देखने की पूरी संभावना बन रही है।

क्वालीफायर-1, 24 मई (कोलकता): गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा जो टीम जितेगी वह फाइनल में प्रवेश करेगी और हारी हुई टीम को एक और मौका दिया जाएगा।
एलिमिनेटर- 25 मई (कोलकाता): लखनऊ सुपर जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा
क्वालीफायर-2, 27 मई (अहमदाबाद): एलिमिनेटर की विजेता और पहले क्वालीफायर में हारी टीम के बीच होगा
फाइनल- 29 मई (अहमदाबाद): क्वालीफायर-1 और क्वालीफायर-2 की विजेता टीम के बीच खेला जाएगा।


इस बार रॉयल्स को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। लेकिन वहीं दूसरी ओर गुजरात के साथ लखनऊ और बैंगलोर भी अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार है। मैच में बारिश आने की संभावना भी ज्यादा लग रही है। रॉयल्स ने पहला खिताब 2008 में जीता था और इसके बाद से वह कभी विजेता नहीं बनी है तो गुजरात के साथ लखनऊ और बैंगलोर पहली बार ये खिताब अपने नाम करना चाहेगी।