मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

हार कर भी 7 करोड़ जीत गई आरसीबी, गुजरात और राजस्थान पर होगी पैसों की बारिश

प्रकाशित: May 28, 2022 21:36रिपोर्ट: Navtej TV

आईपीएल 2022 का सीजन अपने समापन की ओर बढ़ रहा है और 29 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले से तय होगा कि इस बार का चैंपियन गुजरात होगा या राजस्थान लेकिन एक बात तय है कि दोनों टीमों पर जमकर पैसों की बारिश होगी।

Uttra Pradesh :Shivpal ने पढ़े Yogi की तारीफ के कसीदे, तो मुंह तांकते रह गए Akhilesh !

आईपीएल 2022 के दूसरे क्वालीफायर में रॉयल बैंगलोर को राजस्थान के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद 15वीं बार उनका खिताब जीतने का सपना भी टूटा है। लेकिन इस हार के बाद भी आरसीबी के खिलाड़ियों करोड़ों रुपए की बारीश हुई है।

राजस्थान के खिलाफ हार के बाद आरसीबी ने प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर रही है और इसके लिए उसे 7 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिलेगी। वहीं चौथे नंबर पर रही लखनऊ सुपर जाएंट्स को 6.50 करोड़ रुपए मिलेंगे।


हार्दिक की गुजरात और संजू की राजस्थान इस साल आईपीएल के फाइनल में भिड़ेगी। जो टीम खिताब जितेगी वह 20 करोड़ रुपए लेगी और हारने वाली टीम को 13 करोड़ रुपए मिलेंगे। पर्पल कैप और ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपए की राशि मिलेगी।