मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

क्वालिफायर 2 में RR की होगी RCB से टक्कर, फाइनल में होगी गुजरात से भिड़ंत

प्रकाशित: May 27, 2022 17:27रिपोर्ट: Navtej TV

IPL 2022 का दूसरा क्वालिफायर मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 7:30 बजे से होगा। रॉयल्स को पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस के हाथों हार मिली थी लेकिन अब उसके पास दूसरा मौका है जब वह फाइनल में प्रवेश कर सकती है। RCB ने पहले एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर क्वालिफायर में जगह बनाई थी और आज मुकाबला जीतकर वह रविवार को फाइनल में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी।

Pak हसीनाओं की खूबसूरती में मदहोश हुए सेना के जवान!

बेंगलुरु की टीम की किस्मत बहुत अच्छी है और इसी वजह से वह प्लेऑफ में जगह जरूर बनाई है। लेकिन उसने एलिमिनेटर मैच में रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी के सहारे जीत हासिल की है। विराट कोहली भी फॉर्म में लौट आए हैं और आज के मैच में वह वह टीम को एक शानदार शुरूआत दिलाने के साथ जीत भी दिलाएंगे।


राजस्थान रॉयल्स की टीम में ऑरेंज कैप होल्डर बल्लेबाज और पर्पल कैप होल्डर गेंदबाज है जो टीम की जीत में अहम योगदान देते है। जोस बटलर और युजवेंद्र चहल के प्रदर्शन के दम पर क्वालिफायर में जगह बनाई लेकिन फाइनल में जगह बनाने से वह चुक गई। गेंदबाजी में थोड़ी परेशानी है और इसी वजह से गुजरात के खिलाफ वह अंतिम ओवर में 16 रन के स्कोर को बचा नहीं सकी।