मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

तेवतिया के तेवर से पंजाब हुई पस्त, आखिरी 2 गेंदों पर 2 छक्के जड़कर दिलाई जीत

प्रकाशित: Apr 09, 2022 15:12रिपोर्ट: Navtej TV

आईपीएल 2022 के 16वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने पंजाब को 6 विकेट से मात दी है। इस जीत के हीरो रहे राहुल तेवतिया ने आखिरी ओवर की दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाकर टीम को शानदार जीत दिलाई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए थे और इस पारी में लियाम लिविंगस्टोन ने 27 गेंदों पर 64 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके एवं 4 छक्के जड़े थे।

Russia Ukraine War | Pakistan Political Crisis | Pak में सियासी तूफान, क्लीन बोल्ड हुए Imran

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरूआत खराब रही और मैच हारने की कगार पर जा खड़ी हुई। लेकिन इसके बाद शुभमन गिल 59 गेंदों पर 96 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत की रहा पर खड़ा किया लेकिन मैच अंतिम ओवर में जाकर फस गया। लेकिन अंतिम ओवर में गुजरात को 19 रन बनाने थे, मैदान पर हार्दिक पंड्या और डेविड मिलर क्रीज पर मौजूद थे लेकिन हार्दिक पंड्या 27 रन बनाकर रन आउट हो गए।

इसके बाद राहुल तेवतिया ने अपना तेवर दिखाया और अंतिम 2 गेंद पर 12 रनों की जरूरत थी तो 2 छक्के जड़कर मैच जीता दिया। इस जीत के बाद गुजरात की टीम ने जीत की हैट्रिक पूरी करने के साथ अंक तालिका में 2 नंबर पर पहुंच गयी है। इस बार गुजरात की टीम को आईपीएल खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

पंजाब किंग्स प्लेइंग XI: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंहराहुल चाहर और वैभव अरोड़ा ।

गुजरात टाइटन्स प्लेइंग XI: मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान,मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन और दर्शन नालकंडे।