आज दिल्ली फतह करेगी रॉयल्स, होगी प्लेऑफ की राह आसान नहीं तो मुश्किल भरा होगा सफर
आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे मैच खेला जाएगा। यह मैच रॉयल्स के लिए बहुत अहम होगा क्योंकि आज के परिणाम से उसका प्लेऑफ का सफर या तो आसान होगा नहीं तो मुश्किल जरूर हो जाएगा। अब तक उसने 11 मुकाबले खेलकर 7 में जीत हासिल की है और 14 अंकों के साथ अंक तालिका में वह तीसरे स्थान पर कायम है।
सुलग रहा है राजस्थान, अब भीलवाड़ा में तनाव!
दिल्ली ने 11 मैच खेले हैं लेकिन सिर्फ 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है। उसका प्लेऑफ का सफर बहुत ही मुश्किल भरा है लेकिन वह दूसरी टीमों का गणित जरूर बिगाड़ सकती है। दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो दोनों का प्रदर्शन एक जैसा है। राजस्थान रॉयल्स ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा,युजवेंद्र चहल और जोस बटलर के साहरे मैच जीत रही है। दिल्ली कैपिटल्स कप्तान ऋषभ पंत के सहारे जीत की तलाश में लगी है।

इस सीजन के 56वें मैच के बाद भी IPL 2022 Orange and Purple Cap की दौड़ में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज और गेंदबाज का जलवा कायम है।
ऑरेंज कैप
खिलाड़ी मैच पारी रन
जोस बटलर 11 11 618
केएल राहुल 11 11 451
फॉफ डु प्लेसी 12 12 389
शिखर धवन 11 11 381
डेविड वॉर्नर 9 9 375
पर्पल कैप
खिलाड़ी मैच विकेट
युजवेंद्र चहल 11 22
वानिंद हसरंगा 12 21
कगिसो रबाडा 11 18





