मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

IPL: नंबर-1 बनने के लिए रॉयल्स से भिड़ेगी गुजरात,जानें दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी

प्रकाशित: Apr 14, 2022 22:10रिपोर्ट: Navtej TV

आज के मैच में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात की टीम मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पहली बार आमने-सामने होगी। इस सीजन में दोनों ही टीमें अब तक अपने 4-4 मुकाबलों में से 3-3 जीत चुकी है लेकिन अंकतालिका में पहले स्थान पर रॉयल्स ने कब्जा जमा रखा है। दोनों टीमों का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है और इस मैदान पर दोनों टीमों का हार का सामना करना पड़ा है।

Crisis in Pakistan | Imran Khan के बुजुर्ग नेता की जूते चप्पलों से हुई पिटाई, देखें पूरा Video

संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपना दमखम दिखाया है। टॉप ऑर्डर में जोस बटलर लगातार रन बरसा रहे हैं। कुलदीप सेन ने अपनी गेंदबाजी कर ट्रेंट बोल्ट के साथ मिलकर कहर बरपाना शुरु कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन की स्पिन जोड़ी विपक्षी टीमों के लिए खतरा साबित हो रही है। 4 मुकाबलों में चहल ने 11 विकेट चटका कर नंबर वन गेंदबाज बने हुए है।

ऑरेंज कैप पर जोस बटलर ने कब्जा जमा रखा है और सीजन का पहला शतक भी इनके बल्ले से निकला है। गुजरात के लिए सबसे शानदार प्रदर्शन राहुल तेवतिया ने किया है। संकट के समय में टीम को जीत दिलाई और पंजाब के खिलाफ अंतिम 2 गेंदों पर 2 छक्के जड़कर टीम को यादगार जीत दिलाई थी।


गुजरात टाइटन्स- शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा ,हार्दिक पांड्या , डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकंडे, लॉकी फर्ग्यूसन।

राजस्थान रॉयल्स- जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन , शिमरोन हेटमायर, रेयान पराग, रॉसी वान , ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप सेन, आर अश्विन।