IPL: जीत की हैट्रिक लगाने RCB से टक्कर लेगी RR
आईपीएल के 15वें सीजन का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। राजस्थान ने अब तक अपने दोनों मुकाबले जीते हैं और आज जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। राजस्थान ने सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस को हराया है। वहीं बात करें रॉयल चैलेंजर्स की तो एक मैच में हार मिली है तो दूसरे में जीत मिली है। आज का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
Yogi के इस फैसले मिट जाएंगे मुगलों के अंतिम निशान
रॉयल्स इस बार जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है तो बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सामने वाली टीम को घुटनों पर ला रही है। जोस बटलर और शिमरॉन हेटमेयर ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। बेंगलुरु के लिए डुप्लेसिस, विराट कोहली और दिनेश कार्तिक बल्लेबाज के लिए है।
राजस्थान के गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल ने शानदार प्रदर्शन किया है। बीच के ओवरों में इनका प्रदर्शन अच्छा रहता है तो तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और ट्रेंट बोल्ट को बहुत ज्यादा आक्रामक हो जाते है। अंकतालिका में राजस्थान 2 मैच में 2 जीत के साथ 4 अकों के साथ पहले नंबर पर कायम है।

प्लेइंग इलेवन-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डुप्लेसिस, अनुज रावत, विराट कोहली, शेरफेन रदरफोर्ड, दिनेश कार्तिक (कीपर), शाहबाज अहमद, वानिंदु हसारंगा, हर्षल पटेल, डेविड विली, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, देवदत्त पडिक्कल, शिमरॉन हेटमेयर, रियान पराग, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट





