मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

IPL 2022: 2 अप्रैल से होगा 15वें सीजन का आगाज, जानें आईपीएल का पूरा शेड्यूल

प्रकाशित: Nov 24, 2021 12:06रिपोर्ट: Navtej TV
बीसीसीआई ने अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का पूरा शेड्यूल फाइनल कर लिया है। इस बार आईपीएल का आयोजन भारत में ही होगा और 15वें सीजन का पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा। भारत में कोरोना के खतरे के कारणा आईपीएल 2021 भारत के बाहर खेला गया था लेकिन कोरोना का असर कम होने के कारण पूरा सीजन देश में ही आयोजित किया जाएगा।
कोरोना के कारण आईपीएल के पिछले दो एडिशन यूएई में हुए थे। बीसीसीआई ने इस बार आईपीएल 2022 में 10 टीमों के साथ उतरने का फैसला किया है। आईपीएल के 15वें सीजन में अहमदाबाद और लखनऊ की दो नई टीमें मैदान में उतरेगी।
आईपीएल 2022 का शेड्यूल फाइनल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2022 की तारीख तय कर दी है। इस टूर्नमेंट का पहला मैच 2 अप्रैल को चेन्नई में खेला जाएगा। इस बार 2 टीमें नयी आने से कुल 10 टीमें हैं तो कुल मिलाकर इस बार 74 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नमेंट का फाइनल 2 से 5 जून के मध्य खेला जाएगा।
रीटेन पॉलिसी
आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन दिसंबर के अन्त में चेन्नई में हो सकता है। इस प्रकिया में चार खिलाड़ियों को रीटेन कर सकती हैं और इसमें दो से अधिक विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते। सभी टीमों को 30 नवंबर तक आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल को अपने द्वारा रीटेन किए गए सभी खिलाड़ियों की सूची देनी है।