मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

26 मार्च से शुरू होगा IPL का रोमांच, 29 मई को होगा फाइनल मैच

प्रकाशित: Feb 25, 2022 12:49रिपोर्ट: Navtej TV

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होगी और एक महीने तक चलने वाले इस लीग का अंतिम मैच यानि फाइनल मुकाबला 29 मई को होगा। कोरोना के खतरे को देखते हुए इस बार लीग मुकाबले मुंबई में आयोजित किए जाएंगे जबकि प्लेआफ मुकाबले को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है।

दुल्हन की सहेलियों ने बताया दूल्हे का ऐसा सीक्रेट, कि चक्कर खाकर गिर गई दुल्हन

बीसीसीआइ उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया आइपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होगी और स्टेडियम में कुछ दर्शकों को आने की अनुमति दी जाएगी। इस बार 2 टीमों के आने से कुल 10 टीमों में टक्कर देखने को मिलेगी। इस लीग में होने वाले 70 मैचों में से 55 मैच मुंबई में और 15 मैच पुणे में खेले जाएंगे। ये सभी मुकाबले वानखेड़े स्टेडियम, ब्रेबान स्टेडियम, डीवाई पाटिल स्टेडियम और महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में होंगे।

​​​​​​​

ये टीमें होंगी आईपीएल 2022 में शामिल

1. राजस्थान रॉयल्स
2. पंजाब किंग्स
3. मुंबई इंडियंस
4. सनराइजर्स हैदराबाद
5. कोलकाता नाइट राइडर्स
6. चेन्नई सुपर किंग्स
7. गुजरात टाइटन्स
8. लखनऊ सुपर जायंट्स
9. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
10. दिल्ली कैपिटल्स