मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

IPL में इस बार एक साथ खेलेंगे दो ‘जानी दुश्मन’ खिलाड़ी, जानें इस जंग की पूरी कहानी

प्रकाशित: Feb 15, 2022 19:48रिपोर्ट: Navtej TV

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का मेगा ऑक्शन खत्म हो चुका है और अब तस्वीर साफ हो गयी है कि किस टीम के साथ कौनसा खिलाड़ी खेलेगा। इस बार कई खिलाड़ियों को नई टीम में जगह मिली है तो कई खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी हैं। इस बार पहली बार आईपीएम में शामिल हुई लखनऊ सुपर जायंट्स ने कई युवा चेहरों पर जमकर पैसों की बरसात की है।

किसकी बन रही Government क्या है जनता का फैसला, खास रिपोर्ट

इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ दो ऐसे खिलाड़ी जुड़े है जो एक दूसरे को अपना जानी दुश्मन मानते है। टीम ने टीम इंडिया के ऑलराउंडर दीपक हुड्डा और क्रुणाल पंड्या को अपने साथ जोड़ा है जिनके बीच जबदस्त जंग देखने को मिली थी। लखनऊ ने ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को 8.25 करोड़ और दीपक हुड्डा पर 5.75 करोड़ रुपये खर्च कर अपने साथ जोड़ा है। दीपक हुड्डा ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज से अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया है।


पिछले साल सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के दौरान दोनों खिलाड़ियों में जबरदस्त जंग शुरू हुई थी और दीपक हुड्डा ने कप्तान क्रुणाल पंड्या पर अपमान करने का आरोप लगाया था। इस विवाद को लेकर क्रुणाल पंड्या ने गलत बताया था लेकिन इसके बाद दीपक हुड्डा ने बड़ौदा टीम का साथ छोड़ दिया और राजस्थान की तरफ से खेलने लगे। इसके बाद फिर से दोनों खिलाड़ी एक साथ एक ही टीम में खेलते नजर आ सकते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वॉड टीम:

केएल राहुल (17 करोड़),जेसन होल्डर (8.75 करोड़), मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़), क्रुणाल पांड्या (8.25 करोड़), क्विंटन डिकॉक (6.75 करोड़), मनीष पांडे (4.60 करोड़), मनन वोहरा (20 लाख), इविन लुईस (2 करोड़), दीपक हुड्डा (5.75 करोड़),रवि बिश्नोई (4 करोड़), के गौतम (90 लाख), आयुष बडोनी (20 लाख), काइल मेयर्स (50 लाख), करण शर्मा (20 लाख) मार्क वुड (7.5 करोड़), आवेश खान (10 करोड़), अंकित राजपूत (50 लाख), दुष्मंता चामीरा (2 करोड़), शाहबाज नदीम (50 लाख), मोहसिन खान (20 लाख), मयंक यादव (20 लाख)