मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

Rajasthan Royals: इस बार रजवाड़ों की टीम के लड़ाकों का दिखेगा जलवा

प्रकाशित: Feb 14, 2022 16:49रिपोर्ट: Navtej TV

आईपीएल 2022 की नीलामी के पहले और दूसरे दिन करीब 200 खिलाड़ियों को खरीदा गया है और इनमें कई देशी और विदेशी खिलाड़ी की लॉटरी लगी है। इस बार राजस्थान रॉयल्स अन्य सीजन के मुकाबले ज्यादा संतुलित नजर आ रही है। रॉयल्स ने पहले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन, इंग्लैंड के विकेटकीपर जोश बटलर और यशस्वी जायसवाल को रिटेन किया था। लेकिन इसके बाद मेगा ऑक्शन में प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, सिमरोन हेटमायर और देवदत्त पडीक्कल जैसे खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है।

आइपीएल में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन पिछले कुछ सीजन से अच्छा नहीं रहा है और इस बार उनसे उम्मीद है कि वह आईपीएल का विजेता बने। इस बार नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने दिल खोलकर खिलाड़ियों पर पैसा लुटाया है और इसी वजह से टीम सबसे मजबूत नजर आ रही है। इस बार तीन खिलाड़ियों को 10 करोड़ से ज्यादा कीमत देकर खरीदा है तो आठ खिलाड़ियों को 5 करोड़ या उससे ज्यादा कीमत देकर अपने साथ जोड़ा है।


राजस्थान की टीम में शामिल खिलाड़ी
खिलाड़ी कीमत
संजू सैमसन 14 करोड़
जोस बटलर 10 करोड़
प्रसिद्ध कृष्णा 10 करोड़
ट्रेंट बोल्ट 8 करोड़
सिमरोन हेटमायर 8.5 करोड़
देवदत्त पडीक्कल 7.75 करोड़
यशस्वी जायसवाल 4 करोड़
रविचंद्रन अश्विन 5 करोड़
युजवेन्द्र चहल 6.50 करोड़
केसी करिअप्पा 30 लाख
नवदीप सैनी 2.6 करोड़
ओबेड मैकॉय 75 लाख
अरुणय सिंह 20 लाख
कुलदीप सेन 20 लाख
करुण नायर 1.4 करोड़
ध्रुव जूरेल 20 लाख
तेजस बरोखा 20 लाख
कुलदीप यादव 20 लाख
शुभम गढ़वाल 20 लाख
जेम्स नीशम 1.5 करोड़
नेथन कुल्टर नाइल 2 करोड़
रासी वान डर डुसेन 1 करोड़
डेरिल मिशेल 75 लाख
रियान पराग 3.80 लाख
राजस्थान की संभावित टीम
संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडीक्कल, सिमरोन हेटमायर, जोस बटलर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेन्द्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी।

IPLके पहले दिन रहा Indian Cricketers का बोलबाला,Ishan Kishan रहे सबसे महंगे

राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल सफर
राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में खिताब जीत पाई थी और उसके बाद से टीम हर सीजन में वह नीचले पायदन पर रह रही है।