IPL से पहले मुंबई इंडियंस को मिला नया कोच, जानें पूरी खबर
इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे दमदार टीम मुंबई इंडियंस को नया कोच मिल गया है। साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व स्टार विकेटकीपर मार्क बाउचर को यह जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने के पास यह जिम्मेदारी थी लेकिन उनको फ्रेंचाइजी ने प्रमोशन देकर ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस के पद पर नियुक्त किया है।
मुंबई फ्रेंचाइजी के पास आईपीएल के अलावा विदेशी लीगों में भी दो टीमें हैं। जयवर्धने तीनों ही टीमों के ग्लोबल कोच रहेंगे। तीनों टीमों के लिए तीन नए कोच नियुक्त किए जाएंगे।
Lawrence Bishnoi की Gang ने बनाया था ये Plan!
मार्क बाउचर बतौर खिलाड़ी भी कोलकाता टीम के लिए मैच खेल चुके हैं और फिर इसी टीम के विकेटकीपिंग कोच रह चुके हैं। बाउचर साउथ अफ्रीका की नेशनल टीम के हेड कोच हैं लेकिन अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के बाद अफ्रीकी टीम का साथ छोड़ देंगे।

इस सीजन में मुंबई का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा और अब मार्क बाउचर आईपीएल 2023 सीजन में मुंबई टीम को छठी बार खिताब जिताने का प्रयास करेंगे। मुंबई इंडियंस ने अब तक आईपीएल में सबसे ज्यादा 5 बार खिताब अपने नाम किया है।





