मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

IPLमीडिया राइट्स: स्टार टीवी के साथ रिलायंस ने मारी बाजी,यहां देख सकेंगे मैच

प्रकाशित: Jun 14, 2022 17:16रिपोर्ट: Navtej TV

इंडियन प्रीमियर लीग ने मीडिया राइट्स ऑक्शन में टीवी और डिजिटल मीडिया के राइट्स बेच दिए है। अब आईपीएल के 5 सीजन 2023 से लेकर 2027 तक के लिए टीवी राइट्स डिजनी स्टार और डिजिटल राइट्स रिलायंस के पास रहेंगे। इसके लिए स्टार ने टीवी 23,575 करोड़ रुपये और रिलायंस ने 20,500 करोड़ रुपये में डिजिटल अधिकार अपने खाते में किया है। हालांकि आधिकारिक रूप से बीसीसीाई की ओर से ऐलान नहीं किया गया है।

आखिर क्यों पत्नी ने अपनी सहेली और उसके पति के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट!

2023 से 2027 तक पांच सीजीन के लिए कुल 410 आईपीएल मैचों के लिए टीवी राइट्स को 23,575 करोड़ रुपये में बेच दिया है। इस हिसाब से प्रति मैच 57.5 करोड़ रुपये है। इन दोनों पैकेजों को बेचने के बाद 44,075 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करके नया रिकॉर्ड बनाया है।

मंगलवार को पैकेज सी के लिए फिर से नीलामी शुरू होगी और इसके बाद ज्यादा कमाई होने की संभावना है।बीसीसीआई दो पैकेज बेचकर 5 अरब डॉलर के आंकड़े के करीब पहुंच गया है। मीडिया राइट्स ऑक्शन में कुल चार पैकेज ए, बी, सी और डी निलामी हो रही है। इन चारों पैकेज का कुल बेस प्राइस 30 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का रखा गया है।