IPL 2022: रीटेन किए गए खिलाड़ियों पर जमकर हुई पैसों की बारिश: राहुल को मिले 17 करोड़
आईपीएल 2022 के लिए सभी टीमों ने अपने मुख्य खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया और इस बार दो नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद और लखनऊ ने भी तीन-तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। अब सभी टीमें बची रकम से फरवरी में बेंगलुरु में होने वाले मेगा ऑक्शन में अन्य खिलाड़ियों को खरीदेगी।आईपीएल के नियम के अनुसार दो नई टीमों को ऑक्शन पूल से तीन खिलाड़ियों को लेना था जिसमें एक विदेशी और 2 देशी।
Udaipur Gang Rape: खेत में घसीटकर ले गए दरिंदे, महिला बिना साड़ी के पहुंची Police Station
अहमदाबाद ने हार्दिक पंड्या, राशिद खान और शुभमन गिल को अपने साथ जोड़ा है तो लखनऊ ने केएल राहुल के साथ मार्कस स्टोयनिस और रवि बिश्नोई को अपनी टीम में शामिल किया है। इस बार 19 देशों के 1 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने इस मेगा ऑक्शन का हिस्सा बने थे औरइसमें भारत के 800 से ज्यादा और विदेशों के 300 से ज्यादा खिलाड़ी जुड़े हैं।
ये खबर आप तभी देखिये जब आप अपने आंसू रोक पाये,देखें वीडियों
IPL 2022 में रिटेन किए गये खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़)
पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (12 करोड़), अर्शदीप सिंह (4 करोड़)
चेन्नई सुपर किंग्स: रवींद्र जडेजा (16 करोड़), महेंद्र सिंह धोनी (12 करोड़), मोईन अली (8 करोड़)
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़), यशस्वी जयसवाल (4 करोड़)
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़)

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़)
लखनऊ : केएल राहुल (17 करोड़), मार्कस स्टोयनिस (9.2 करोड़), रवि बिश्नोई (4 करोड़)
अहमदाबाद : हार्दिक पंड्या (15 करोड़), राशिद खान (15 करोड़), शुभमन गिल (8 करोड़)
कोलकाता नाइट राइडर्स: आंद्रे रसेल (12 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज ( 7 करोड़)





