मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

फरवरी में मिलेगा IPL के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी, विराट और रोहित के उड़ेंगे होश

प्रकाशित: Dec 23, 2021 12:16रिपोर्ट: Navtej TV

आइपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन की तारीखों का ऐलान हो गया है और इस बार आईपीएल में 8 की जगह 10 टीमों का दमखम दिखेगा। 7 और 8 फरवरी को इस मेगा ऑक्शन का आयोजन बेंगलुरु में होगा। इस ऑक्शन से पहले उन खिलाड़ियों की लिस्ट आई थी जिन्हें रिटेन किया गया था। अहमदाबाद और लखनऊ की टीम आने के बाद इस बार आईपीएल का रोमांच पहले ज्यादा बढ़ जाएगा।

केएल राहुल पर लग सकती है आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी बोली
इस मेगा ऑक्शन से पहले खबरे आ रही है कि लखनऊ ने अपनी टीम में राहुल को शामिल करने के लिए लगभग 20 करोड़ से ज्यादा का ऑफर दिया है। राहुल मौजुदा समय में टीम इंडिया के सबसे खतरनका बल्लेबाज माने जाते है और उनका टी20 में प्रदर्शन और भी ज्यादा खतरनाक होता है। पंजाब किंग्स ने साल 2018 में केएल राहुल को 11 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था।

ओमिक्रॉन का पता लगाने वाली डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासा, बुखार से पहले दिखते है ये लक्षण

लेकिन इस बार राहुल को रिटेन नहीं किया गया तो इस बात पर चर्चा होने लगी की इस बार राहुल की बोली सबसे ज्यादा लगेगी। अगर राहुल के लिए लखनऊ 20 करोड़ खर्च करती है तो IPL इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बन जाएंगे। राहुल को लखनऊ खरीदे या नहीं लेकिन इस बार राहुल की बोली सबसे ज्यादा लगने के संकेत मिल रहे हैं। इसकी वजह उनका प्रदर्शन है जो टी20 में देखने को मिलता है।
राहुल ने IPL के पिछले कुछ सीजन में अपनी बल्लेबाजी से सभी फ्रेंचाइजी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

राशिद खान और युजवेंद्र चहल पर होगी पैसों की बारिश
सनराइजर्स हैदराबाद से खेलने वाले राशिद खान और RCB के लिए खेल रहे चहल भी रिलीज कर दिए गये है। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों पर मेगा ऑक्शन में 10 करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च हो सकती है।


श्रेयस अय्यर,पंड्या और वॉर्नर पर होगी नजरे
श्रेयस अय्यर, डेविड वार्नर और हार्दिक पंड्या पर भी फ्रेंचाइजी की नजर होगी। अय्यर पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ​थे और उनका प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है। ऐसे में कयास लगाये जा रहे है कि इन खिलाड़ियों पर भी 10 से 15 की बोली लगाई जा सकती है।