मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

IPL में विदेशी गेंदबाजों का जलवा, इस बार टूटेगा मलिंगा का ये बड़ा रिकॉर्ड

प्रकाशित: Mar 24, 2022 19:35रिपोर्ट: Navtej TV

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन का आगाज 26 मार्च से शुरू होने जा रहा है और इस बार फिर गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी। आईपीएल में गेंदबाजों का सबसे बड़ा योगदान होता है मैच हराने में और जीतने में इसी वजह से उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड है।

Russia Ukraine War | USA कर रहा जंग में उतरने को तैयारी, क्या है Third World War आहट!

टी20 के सबसे खतरनाक गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने आईपीएल में अपने नाम एक ​ऐसा रिकॉर्ड बना रखा है जिसें तोड़ना भारतीय गेंदबाजों के लिए आसान काम नहीं है। मलिंगा के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है और उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने में वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो म​हज 3 कदम दूर है। अगर आईपीएल में ब्रावो 3 विकेट लेते है तो मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।


मलिंगा ने 122 मैच में 170 विकेट झटके हैं तो ब्रावो ने 151 मैच में 167 विकेट लिए हैं और इस सीजन में चौथा विकेट लेने के साथ ही आईपीएल में सबसे ज्यादा लेने वाले गेंदाबज बनेंगे। ब्रावो को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4.40 करोड़ रुपए में खरीदा है।

IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदाबज
लसिथ मलिंगा श्रीलंका 122 170
ड्वेन ब्रावो वेस्टइंडीज 151 167
अमित मिश्रा भारत 154 166
पीयूष चावला भारत 165 157
हरभजन सिंह भारत 163 150