प्लेऑफ की जंग से बाहर हो चुकी टीमें बिगाड़ेगी दूसरी टीमों का समीकरण
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के प्लेऑफ की जंग अब रोचक होती जा रही है। इस सीजन में पंजाब, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है और इसी वजह से इन टीमों का सफर लगभग खत्म हो चुका है। सोमवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखी है।
ईद से पहले लाउडस्पीकर-झंडे पर विवाद, पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले!
लेकिन प्लेऑफ की रेस से मुंबई और चेन्नई बाहर हो चुकी है तो पंजाब और कोलकाता एक मैच हारते ही बाहर हो जाएगी। आईपीएल 2022 की प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर गुजरात टाइटन्स, 14 अंको के साथ दूसरे नंबर पर लखनऊ और तीसरे नंबर राजस्थान रॉयल्स है। इसके बाद हैदराबाद और आरसीबी की टीमें 10 अंकों के साथ चौथे एवं पांचवें नंबर है।

दिल्ली कैपिटल्स छठे, केकेआर सातवें और पंजाब किंग्स 8 नंबर पर है। लेकिन आने वाले दिनों कोलकाता और सीएसके मुकाबले जीतती हैं तो आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स का खेल बिगड़ सकता है। कोलकाता और सीएसके को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सभी मैच जीतने होंगे जो आसान काम नहीं है। इस बार आईपीएल के प्लेऑफ में गुजरात, रायॅल्स, लखनऊ और हैदराबाद का जाना तय माना जा रहा है। क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है और अंतिम 4 में वही टीम जाएगी जो अच्छा प्रदर्शन करेगी।




