मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

IPL में होगी TATA की होगी धमाकेदार एंट्री, सबसे महंगे खिलाड़ी ने लिया संन्यास

प्रकाशित: Jan 11, 2022 20:47रिपोर्ट: Navtej TV

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच आज से शुरू हो गया है। इस मैच से पहले साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी रहे हैं और इसी वजह से उनके संन्यास को लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

योगी आदित्यनाथ दोबारा नहीं बन पाएंगे सीएम?,देखें Video

क्रिस मॉरिस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए कहा कि आज मैं क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान करता हूं। मॉरिस आईपीएल 2021 की नीलामी में युवराज सिंह को पीछे छोड़ते हुए ऑक्शन में सबसे महंगा बिकने वाले खिलाड़ी की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गये है। राजस्थान रॉयल्स ने मॉरिस पर 16.25 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपने पाले में किया था। क्रिस मोरिस ने आईपीएल में 95 विकेट लेने के साथ बल्ले से भी जमकर धमाल मचाया और 618 रन बनाए।


Tata Group to replace Chinese mobile manufacturer Vivo as IPL title sponsor this year: IPL Chairman Brijesh Patel
वहीं आईपीएल को नया टाइटल स्पॉन्सर भी मिल गया है और इस बार चीनी कंपनी की जगह भारतीय कंपनी लेगी। TATA ग्रुप ने आने वाले आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सर बना है। चीनी कंपनी को लेकर कई बार सवाल खड़े हुए थे और इसी वजह से इसको बदलने की मांग उठ रही थी। VIVO बीसीसीआई को हर साल 440 करोड़ रुपये देता है और इसका कॉन्ट्रैक्ट 2022 में खत्म हो रहा था। वीवो का बतौर टाइटल स्पॉन्सर आखिरी होगा और इसके बाद नया मीडिया स्पॉन्सर इसकी जगह लेगा।