मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

जड़ेजा और पंत पर हुई पैसों की बारिश, कोहली और धोनी जैसे बड़े खिलाड़ी हुये सस्ते

प्रकाशित: Dec 01, 2021 12:35रिपोर्ट: Navtej TV
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के पहले सभी टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की जानकारी दे दी है। इस बार रिटेन किये गये खिलाड़ियों ने कोहली और धोनी जैसे बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। रिटेन किये गये खिलाड़ियों की लिस्ट में कई ऐसे बड़े नाम हैं जिन्हें बाहर का रास्ता देखना पड़ा है।

इस बार चेन्नई और दिल्ली ने दो ऐसे खिलाड़ियों पर बड़ा दाव खेला है जो इस सीजन के सबसे मंहगे खिलाड़ी हो सकते हैं।चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा को पहले खिलाड़ी के रूप में 16 करोड़ रुपए में तो धोनी को महज 12 करोड़ में अपने पास रखा है। इस बार जड़ेजा ने धोनी को पीछे छोड़ दिया है। आने वाले समय धोनी की जगह जड़ेजा टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं।
भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत पर भी पैसों की जमकर बारिश हुई है। दिल्ली कैपिटल्स टीम ने ऋषभ पंत को पहले नंबर के खिलाड़ी के रूप में 16 करोड़ में अपने पास रखा है। राजस्थान ने संजू सैमसन को 14 करोड़ के साथ रिटेन किया है। मुंबई ने रोहित शर्मा को 16 करोड़ की कीमत के साथ अपने साथ रखा है।

रिटेन हुए टॉप 10 खिलाड़ी
1. रवींद्र जडेजा- 16 करोड़ 2. रोहित शर्मा- 16 करोड़3. ऋषभ पंत- 16 करोड़4. विराट कोहली- 15 करोड़5. केन विलियमसन-14 करोड़6. संजू सैमसन- 14 करोड़7. मयंक अग्रवाल- 12 करोड़8. जसप्रीत बुमराह- 12 करोड़9. आंद्रे रसेल- 12 करोड़10. एमएस धोनी- 12 करोड़