IPL2022: राजस्थानी रजवाड़ों से भिड़ेंगे हैदराबादी नवाब, राजस्थान का पलड़ा भारी
IPL के 15वें सीजन का आगाज हो चुका है और इस बार सभी टीमों में बड़ा बदलाव हुआ है। इस बार कई टीमों ने अपने कप्तान बदले है तो 2 टीमों के आने से इस सीजन का अलग ही रोमांच देखने को मिल रहा है। आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स सीजन का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। राजस्थान रॉयल्स इस बार नए खिलाड़ियों के साथ नजर आएगी और टीम मैनेजमेंट ने 155 करोड़ में इस बार 24 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है।
इंसानियत शर्मसार: बेटी के शव को कंधे पर रखकर 10 KM चला पिता
इस बार टीम में शानदार बल्लेबाज और बेहतरीन गेंदबाजों के साथ ऑलराउंडर्स की कमी नहीं है और ऐसे में राजस्थान की टीम इस बार IPL के खिताब को जीतने वाली सबसे प्रबल दावेदार टीम मानी जा रही है। सलामी बल्लेबाज जोस बटलर, मिडिल ऑर्डर में शिमरॉन हैटमायर और बॉलिंग में ट्रेंट बोल्ट का जलवा देखने को मिलेगा। टीम के पास युजवेंद्र चहल और आर अश्विन जैसे स्पिनर्स मौजूद हैं।

सैमसन, बटलर, देवदत्त पडिकल, यशस्वी जायसवाल, शिमरॉन हैटमायर, करुण नायर और रैसी वान डेर डूसेन, रियान पराग जैसे बल्लेबाज है जो मैच का रूख अपने दम पर बदल सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स IPL की सबसे मजबूत टीमों में शामिल है।
ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन
जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल,संजू सैमसन, रियान पराग, देवदत्त पडि्डकल, शिमरन हैटमायर, जिमी नीशम, आर अश्विन, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल और ट्रेंट बोल्ट





