पाक पीएम इमरान खान के आपत्तिजनक वीडियो जल्द होंगे लीक, देखकर आएगी शर्म
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी जाने के बाद से उनके लिए कुछ भी सही नहीं हो रहा है और अब उनके आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने की खबर तेजी से चर्चा का विषय बन गई है। बताया जा रहा है रमजान के महीने के चहते इन वीडियो को वायरल नहीं किया गया था लेकिन आने वाले दिनों 7 वीडियो लीक होने वाले हैं। इनमें से 3 बेहद आपत्तिनजक होंगे जिसे देखकर किसी भी इंसान को शर्म आ जाएगी।
B.L. बना जेसीबी फिर बन गया बाबा का हथियार, जानें इसका इतिहास!
इस खबर के बाद इमरान की पार्टी का सोशल मीडिया विंग वीडियो डैमेज कंट्रोल में जुट गया है। इस बात को इमरान ने पहले ही बता दिया था कि ईद के बाद उनका चरित्र हनन करने का प्रयास किया जाएगा। पाकिस्तान के कई पत्रकारों ने दावा किया है कि जल्द ही इमरान के बेहद आपत्तिजनक वीडियोज वायरल हो सकते हैं। 7 वीडियो के अलावा दो ऑडियो टेप भी हैं।
कुछ वीडियोज तो उनके आलीशान घर में बनाए गए हैं अैर सबसे बड़ा वीडियो 2 मिनट से ज्यादा का है। इन वीडियोज को फेक न बता सके इसलिए पहले इनका फोरेंसिक ऑडिट करवाया गया है। इन वीडियो की जानकारी इमरान को भी है लेकिन उनके हाथ में अब कुछ नहीं है जो वह इसे रोक सके। ये वीडियोज पाकिस्तान के साथ पूरी दुनिया में हलचल मचाने वाले हैं।

इमरान बनीगाला में रहते हैं और यहां पर तमाम तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। इसी जगह पर वीडियो बनाए गए है जिसमें कई प्रकार के दावे किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है एक महिला के साथ इमरान के कई मंत्रियों का संबंध था जो प्रेग्रेंट तक हो गई थी और इस बात को दबाने के लिए उसे आधी रात को लंदन भेजा गया था।





