नाम, गली,मकान और शहर एक होने से हुई गड़बड़ी, अब हुई अखिलेश के करीबी पर छापेमारी!
उत्तर प्रदेश में इन दिनों इनकम टैक्स विभाग आए दिन छापेमारी कर रहा है और इस छापेमारी के दौरान कोरोडों रूपये भी मिले है। पिछले दिनों पियूष जैन पर हुई छापेमारी ने तो पूरे देश को हिला कर रख दिया था और उसके घर में मिली सम्मति को देखकर इनकम टैक्स वालों की आंखे फट गयी थी। पियूष जैन पर कार्यवाही के बाद बीजेपी और सपा में जबरदस्त जंग देखने को मिल रही थी और सपा ने कहा कि बीजेपी ने गलती से अपने ही आदमी पर छापेमारी करवा दी।
पहली बार सीएम योगी ने मथुरा विवाद पर दिया ये बड़ा बयान, जल्द होगा
इसके बाद सपा नेता अखिलेश ने कहा कि उनका पियूष जैन से कोई संबंध नहीं है जो उनकी पार्टी से जुडा है वह व्यापारी पुष्पराज जैन पम्पी है। इसके बाद ही इनकम टैक्स विभाग ने यूपी में एक साथ 50 जगहों पर छापेमारी की है। इसमें 7 ठिकाने पम्पी जैन के हैं जो अखिलेश का करीबी माना जाता है।
पुष्पराज और पीयूष जैन का नाम भी मिलता है और उनका घर एक ही कॉलोनी में है। दोनों के घर में महज 100 मीटर की दूरी है। पुष्पराज सपा पार्टी के बड़े फाइनेंसर बताए जाते हैं। पीयूष जैन को पहले सपा का नेता माना जा रहा था लेकिन बाद में इस बात का पता चला है इसका किसी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। यूपी के नोएडा और अंबेडकर नगर में दो दर्जज से ज्यादा जगहों पर रेड की गयी है।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि IT विभाग को P की तलाश थी और टीम गलती से P यानी पीयूष जैन के घर रेड मार दी। अखिलेश यादव कन्नौज के दौरे पर जाएंगे और छापेमारी को लेकर बयान दे सकते हैं। पीयूष जैन पर कार्यवाही होते ही ही पम्पी जैन मुंबई चला गया था।

पुष्पराज जैन को 2016 में सपा एमएलसी बनाया गया था और वह इत्र का बहुत बड़ा कारोबारी है जिसका 10 से ज्यादा देशों में व्यापार है। इस छापेमारी में कुछ नहीं मिलेगा क्योंकि इतने टाइम में कोई भी अपने पास रखे सबूतों को मिटा सकता है।





