मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनावों से पहले अखिलेश यादव के करीबियों पर पड़े छापे

प्रकाशित: Dec 18, 2021 15:49रिपोर्ट: Navtej TV

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। सपा के जिन नेताओं पर छापे पड़ने की खबर आ रही है वे सभी लोग अखिलेश यादव के करीबी बताये जा रहे हैं। इनकम टैक्स चप्पे-चप्पे की तलाश ले रही है और घरों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है।

यूपी चुनावों में राहुल की एंट्री से पहले शाह ने दिया ये बड़ा नारा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के साथ 4 बड़े नेताओं के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी से राजनीति होना भी शुरू हो गयी है। जिन लोगों पर यह कार्यवाही हो रही है वे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। ये सभी लोग पार्टी के फाइनेंसर माने जाते हैं। जैनेंद्र यादव तो अखिलेश के OSD भी रह चुके हैं।

चुनाव के पूर्व हुई इस छापेमारी को सियासी एंगल से भी देखा जा रहा है। अखिलेश यादव ने पहले ही कहा था कि जल्द ही इनकम टैक्स ले, ED और CBI की कार्यवाही भी होगी। ऐसा पहली बार नहीं हुआ कई बार ऐसी कार्यवाही होती रहती है लेकिन चुनावों के समय इस प्रकार की कार्यवाही होने पर राजनीति होनी शुरू हो जाती है।

इस यूपी चुनावों में सपा एक ऐसी पार्टी है जो बीजेपी को टक्कर दे सकती है और इस वजह से इस कार्यवाही पर ज्यादा राजनीति हो रही है। अगर सपा के नेता सही होंगे तो इन छापों से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि कहते है कि साच को आंच नहीं आती है।