आयरलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया
भारत और आयरलैंड के बीच दो टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अगर आज का मैच टीम इंडिया जीत जाती है तो वह क्लीन स्वीप कर सीरीज जीत जाएगी।
अगर ऐसा होता है तो 2022 में टी-20 में तीसरी सीरीज जीत जाएगी। भारत ने पहले श्रीलंका, वेस्टइंडीज और अब आयरलैंड के खिलाफ सीरीज जीत सकती है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला 2-2 से बराबर होने से सीरीज ड्रा हो गई।
घूमने वालों और झूमने वालों की होने वाली है मौज, Petrol 33 तो Beer 17 रुपए हो सकती है सस्ती!
ऋतुराज गायकवाड की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है। ईशान किशन और दीपक हुड्डा पारी की शुरुआत कर सकते हैं और सैमसन को मिडिल ऑर्डर में मौका दिया सकता है। बारिश के कारण पहला टी-20 मैच 12-12 ओवर का हुआ था लेकिन दूसरे मुकाबले के दौरान भी बारिश की आशंका कम है।
संभावित प्लेइंग-11
भारतः ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड/संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या , दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल।

आयरलैंडः पॉल स्टर्लिंग, एंड्र्यू बालबर्नी, गारेथ डेलनी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, एंडी मैकब्रायन, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क एडेर, क्रेग यंग, कोनोर ओल्फेट और जोशुआ लिटिल।





