मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

इस भारतीय गेंदबाज ने निकाली वेस्टइंडीज गेंदबाजों की हवा, अंतिम ओवर में जड़ा छक्का

प्रकाशित: Jul 25, 2022 18:01रिपोर्ट: Navtej TV

वेस्टइंडीज को दो विकेट से हराकर भारतीय टीम ने पोर्ट ऑफ स्पेन में आयोजित दूसरे वनडे को जीत लिया है। टीम इंडिया की जीत के हीरो गेंदबाज अक्षर पटेल रहेए अक्षर ने 64 रनों की तूफानी पारी खेलकर वेस्टइंडीज के मुंह से जीत छीन ली और अंतिम ओवर में छक्का जडकर मैच जीता दिया। पटेल ने 35 गेंदों की पारी में तीन चौके और पांच छक्के जड़ेए अक्षर पटेल प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

देश की पहली युवा राष्ट्रपति बनी मुर्मू

भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2.0 की अजेय बढ़त बनाने के साथ सीरीज भी अपने नाम कर ली है और इस जीत के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 12वीं सीरीज जीती है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते 312 रनों का लक्ष्य टीम इंडिया को दिया था। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम की शुरूआत सही नहीं रही और 100 रन के अंदर ही तीन अहम विकेट गंवा दिए। लेकिन इसके बाद श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन के अर्धशतक के बाद अक्षर की नाबाद 64 रनों की मदद से लक्ष्य हासिल कर लिया।

अय्यर और सैमसन ने तेज गति से बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी कीण् श्रेयस अय्यर ने 71 गेंदों पर 63 रन बनाएए सैमसन ने अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक जड़ा लेकिन श्रेयस और संजू सैमसन कुछ ही ओवर्स तक खेले और दोनों के विकेट गिर गए।


इसके बाद दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने 51 रनों की पार्टनरशिप कर भारत को मुकाबले में वापस ला दिया। दीपक हुड्डा ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 33 रन बनाए लेकिन दूसरे छोर पर पटेल ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी। भारत को अंतिम ओवर में आठ रनों की आवश्यकता थी और ऐसी दबाव वाली परिस्थिति में अक्षर ने चौथी गेंद पर छक्का जड़कर भारत को जीत दिला दीण् टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने 50 ओवर्स में छह विकेट पर 311 रन बनाए और इस पारी में शाई होप ने शानदार शतक जड़ दिया।