मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

रोहित शर्मा वेस्टइंडीज में रचेंगे ये नया इतिहास और बनाएंगे छक्कों का नया रिकॉर्ड

प्रकाशित: Aug 01, 2022 20:16रिपोर्ट: Navtej TV

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रात 8 बजे से त्रिनिडाड में खेला जाएगा। इस मैच में भातरीय कप्तान रोहित शर्मा एक साथ कई रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं जो किसी विश्व रिकॉर्ड से कम नहीं है। अगर आज के मैच में रोहित का बल्ला चलता है तो और वह 10 छक्के जड़ देते है तो वह टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वह न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ सकते हैं। इसके लिए उनको 10 छक्को की जरूरत है।

भाई-बहन ने गैंग बनाकर बंदूक की नोंक पर उठा लिया Boyfriend को!

रोहित ने 129 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 159 छक्के लगाए हैं तो वहीं गप्टिल ने 116 मैचों में 169 छक्के लगाए हैं। टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन की रोहित ने 3443 रन बनाए हैं और गप्टिल ने 3399 रन बनाए हैं।

अगर आज का मैच टीम इंडिया जीत जाती है तो वह पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। आज का मैच जीतते ही वह सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में पाकिस्तान की बराबरी कर लेगी।


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
टीम इंडियाः सूर्यकुमार यादव,रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, आर अश्विन।

वेस्टइंडीज टीमः शमर ब्रूक्स, काइल मेयर्स, शिमरन हेटमायर, निकोलस पूरन,रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, कीमो पॉल, अकील होसेन, ओबेड मैकॉय, अल्जारी जोसेफ।