9 साल बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, विराट और सूर्या ने दिलाई जीत
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से जीतकर नया इतिहास रचा है। भारत ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को 9 साल बाद हराने में कामयाब हुआ है। इस जीत के हीरो विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव रहे। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उल्टा पड़ गया है और ऑस्ट्रेलिया ने 186 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
इसके जवाब में भारतीय टीम की शुरूआत बहुत ही खराब रही है और सलामी जोड़ी रोहित और राहुल ने निराश किया। लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के तूफानी अर्धशतकों के दम पर टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत हासिल कर ली।
Rahul Gandi ने तोड़ा Ashok Gehlot का ये बड़ा सपना, पायलट का CM बनना तय!
भारत के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। भारत ने 19.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर 69 रन बनाए तो कोहली ने 63 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच 104 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद दिनेश कार्तिक और हार्दिक पंड्या ने अंतिम ओवर में जीत दिलाई।

भारत- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल।
ऑस्ट्रेलिया- एरोन फिंच , कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल,जोश इंगलिस, मैथ्यू वेड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, एडम जम्पा, पैट कमिंस और जोस हेजलवुड।





