मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

भारत ने चुकता किया हिसाब, हार्दिक ने पाकिस्तान को धोया

प्रकाशित: Aug 29, 2022 18:05रिपोर्ट: Navtej TV

दुबई में खेले जा रहे एशिया कप के दूसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। पाकिस्तान को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है और भारत के लिए जीत के हीरो हार्दिक रहे जिन्होंने पहले गेंद से कमाल दिखाया फिर बल्ले से शानदार बल्लेबाजी करके टीम जीत दिलाई।

Twin Towers ध्वस्त होकर भी दे गया पड़ोसियों को जमाने भर का 'दर्द'

एशिया कप के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली पाक टीम पूरे ओवर नहीं खेल पाई और 147 रन पर ऑलआउट हो गई। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत ज्यादा अच्छी नहीं रही लेकिन विराट और हार्दिक के साथ जड़ेजा की शानदार पारी ने टीम को अंतिम ओवर में जीत दिलाई।

भारत की जीत के हीरो हार्दिक पंड्या रहें जिन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए तीन विकेट लिए, फिर 17 गेंदों पर 33 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।


भारत- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

पाकिस्तान- बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, खुशदिल शाह, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रउफ, शहनवाज दहानी।