मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

विराट ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को 113 रन से हराया

प्रकाशित: Dec 30, 2021 16:41रिपोर्ट: Navtej TV

सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 113 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। साउथ अफ्रीकी टीम 305 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 191 रनों पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के कप्तान जीन एल्गर ने सबसे ज्यादा 77 रन की पारी खेली लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सकें।

इस भारतीय गेंदबाज के आगे ढेर हुए अफ्रीकी बल्लेबाज, भारत को 150 रनों की बढ़त

भारतीय टीम की जीत में गेंदबाजों का सबसे अहम योगदान रहा है। इस जीत के साथ भारत ने 1—0 से सीरीज में बढ़त बना ली है। भारतीय गेंदबाजों ने अफ्रीकी टीम को पहली पारी में 200 रन पर ही समेट दिया था तो दूसरी पारी में 200 रन भी नहीं बनाने दिया। पहली पारी में श​मी ने 5 विकेट लिए तो दूसरी पारी में सभी गेंदबाजों ने विकेट लिए। इस मैच की जीत का श्रेय भारतीय टीम के उपकप्तान केएल राहुल और शमी को जाता है। भारत की इस जीत से सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है।

भारत ने पहली पारी में 327 रन और दूसरी पारी 174 रन ही बना पाई थी। इस मैच में पुजारा का बल्ला शांत रहा तो विराट का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है। रहाणे ने पहली पारी में रन बनाये लेकिन बड़ी पारी खेलने से चुके गये।


दोनों टीमें-
IND: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

SA: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्करम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डूसन, तेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जेन्सन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा।