मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

अफ्रीका में इतिहास रचने से एक कदम दूर है विराट कोहली

प्रकाशित: Dec 31, 2021 17:25रिपोर्ट: Navtej TV

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के दौरे की शुरूआत जीत के साथ कर दी है और 3 मैचों की टेस्ट में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच 3 जनवरी से शुरू होगा। भारत ने सेंचुरियन टेस्ट को 113 रनों से जीतने के साथ टीम इंडिया की लगातार 5वीं टेस्ट जीत है।

विराट ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को 113 रन से हराया

भारत ने अपनी पहली पारी में 327 और दूसरी पारी में 174 रन बनाए तो इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 197 रन तो दूसरी पारी में 191 नही ही बना पाई। टीम इंडिया दूसरा टेस्ट जीतकर पहली बार साउथ अफ्रीका को उसी के घर में टेस्ट सीरीज हराकर नया इतिहास रच सकती है। दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से और तीसरा टेस्ट 11 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा।

सेंचुरियन टेस्ट में पहली पारी में शतक लगाने वाले भारतीय उपकप्तान केएल राहुल को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। लगातार 5वें टेस्ट में करारी शिकस्त अफ्रीका को देने में टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में ही रही है।


भारतीय टीम की नजर साउथ अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने पर है। दूसरा टेस्ट जीत जाती है तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त के साथ इतिहास रचने को शानदार मौका है। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को उसके घर में अभी तक एक भी टेस्ट सीरीज हराने में सफल नहीं हुआ है।