मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

U-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, फाइनल में होगा पाकिस्तान से मुकाबला!

प्रकाशित: Dec 28, 2021 16:41रिपोर्ट: Navtej TV

अंडर-19 एशिया कप के तीसरी मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत को 260 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 200 पर 6 विकेट खो दिए लेकिन छठे विकेट के लिए राज बावा और कौशल तांबे ने बिना विकेट गंवाए 65 रनों की साझेदारी करके टीम को जीत दिलाई। अफगानिस्तान ने 4 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाये और भारतीय गेंदबाज राजवर्धन हंगरगेकर, राज बावा, विकी ओस्तवाल और कुशल तांबे ने 1-1 विकेट झटका।

इस बल्लेबाज ने तोड़ दिए कई रिकॉर्ड, विराट और सचिन का रिकॉर्ड खतरे में

टीम इंडिया ने 3 मैच खेले में दो मैचों में जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। वहीं भारत के ग्रुप से पाकिस्तान की टीम 3 मैचों को जीतकर 6 अंकों के साथ पहले पायदान पर है। सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना ग्रुप बी की बांग्लादेश या श्रीलंका से होगा। अगर भारत और पाकिस्तान की टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीत जाती है, तो दोनों का मुकाबला फाइनल में हो सकता है। ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 2 विकेट से मात दे चुका है।


टीम-
IND: हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, यश धुल (कप्तान), शेख रशीद, कौशल तांबे, निशांत सिंधु, राज बावा, आराध्या यादव (विकेटकीपर), राजवर्धन हैंगरगेकर, विकी ओस्तवाल, रवि कुमार।​​​​​​​