मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

15वीं टेस्ट सीरीज जीतकर टीम इंडिया रचेगी नया इतिहास, नहीं टूटेगा ये विश्व रिकॉर्ड

प्रकाशित: Mar 11, 2022 18:59रिपोर्ट: Navtej TV

बेंगलुरु में टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट सीरीज का अंतिम और दूसरा मैच खेलने जा रही है। यह मैच टीम इंडिया के लिए बहुत ऐतिहासिक है क्योंकि भारतीय टीम अपने घर में अभी तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। अगर वह इस सीरीज को जीत जाती है तो लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। सीरीज के पहले मैच भारतीय टीम ने पारी और 222 रनों के अंतर से जीत हासिल की भी और इसके बाद लग रहा है कि दूसरे मैच को बड़ी आसानी से जीत जाएगी। दूसरा टेस्ट 14 मार्च से बेंगलुरु में पिंक बॉल से खेला जाएगा।

भारतीय टीम डे-नाइट टेस्ट जीतती है तो वह अपने घर में लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीतकर नया इतिहास रच देगी। अपने घर में सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने के मामले में भारतीय टीम का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए दूसरे टीमों के लिए आसान काम नहीं है। भारतीय टीम ने 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ घर में हार का सामना करना पड़ा था। भारत के बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया ने घर में लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीती हैं।

टीम टेस्ट सीरीज जीतीं
भारत 14 2013
ऑस्ट्रेलिया 10 1994
ऑस्ट्रेलिया 10 2004
वेस्टइंडीज 08 1976

​​​​​​​

टीम इंडिया की लगातार 14 घरेलू टेस्ट सीरीज में जीत

1. ऑस्ट्रेलियाः भारत की 4-0 जीत, फरवरी 2013
2. वेस्टइंडीज: भारत की 2-0 जीत, नवंबर 2013
3. साउथ अफ्रीका: भारत की 3-0 जीत , नवंबर 2015
4 .न्यूजीलैंड: भारत की 3-0 जीत, सितंबर 2016
5. इंग्लैंड: भारत की 4-0 जीत , नवंबर 2016
6. बांग्लादेश: भारत की 1-0 जीत , फरवरी 2017
7. ऑस्ट्रेलिया: भारत की 2-1 जीत , फरवरी 2017
8. श्रीलंका: भारत की 1-0 जीत , नवंबर 2017
9. अफगानिस्तान: भारत की 1-0 जीत , जून 2018
10. वेस्टइंडीज: भारत की 2-0 जीत , अक्टूबर 2018
11. साउथ अफ्रीका: भारत की 3-0 जीत, अक्टूबर 2019
12. बांग्लादेश: भारत की 2-0 जीत, नवंबर 2019
13. इंग्लैंड: भारत की 3-1 जीत, 2020-2021
14. न्यूजीलैंड: भारत की 1-0 जीत, 2021
15 श्रीलंका: भारत ने 1-0 से बढ़त बना रखी है 2022